दिव्यांग महिला से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल

जांजगीर-चाम्पा. डभरा थाना क्षेत्र के छुहीपाली गांव में दिव्यांग महिला के साथ युवक गोविंद दास महंत ने घर का ताला तोड़कर दुष्कर्म किया.
महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी युवक गोविंद ने 12 सितम्बर की रात्रि 11 के आसपास घर का ताला तोड़कर घर अन्दर आ गया और शरीर के सभी अंगों को गलत तरीके से स्पर्श करते हुए अपने शरीर से जकड़ने लगा और दो बार दुष्कर्म किया. किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए घर के बाहर भाग निकला. पीड़िता दिव्यांग के माता पिता का देहांत होने के बाद पीड़िता घर में अकेली रहती थी, जिसका फायदा उठाकर आरोपी ने घटना को अंजाम दिया.
पीड़िता के लिखित आवेदन पर पुलिस ने धारा 379(2)(k), 379(2)(F), 379(2)(N), 379(2)(I), 450, 506(B) के तहत जुर्म दर्ज कर महिला संबंधी अपराध होने पर आरोपी को सकरेली से गिरफ्तार किया गया और न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Husband Arrest : पत्नी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल, सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!