प्रेमी ने की थी प्रेमिका की रेप कर हत्या, सिर पर पत्थर पटककर और कलाई को ब्लेड से काटकर की थी हत्या, वारदात के बाद आरोपी प्रेमी फरार हो गया था, खेत में नग्न अवस्था में मिली थी प्रेमिका की लाश

जांजगीर-चाम्पा. फगुरम चौकी के कुधरी गांव में रेप कर प्रेमिका की हत्या करने वाले आरोपी प्रेमी गुलेश अंचल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. आरोपी प्रेमी को जैजपुर क्षेत्र के तुषार गांव से गिरफ्तार किया गया, जहां वह 2 दिनों से छिपा हुआ था.
दरअसल, 30 अगस्त को युवती घर से निकली और दूसरे दिन 31 अगस्त को सुबह उसकी लाश खेत में मिली. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हत्या का खुलासा हुआ.
वारदात के बाद प्रेमी गुलेश अंचल फरार था, जिसके बाद उसकी पुलिस ने तलाश शुरू की. दो दिन बाद आरोपी प्रेमी, जैजैपुर क्षेत्र में पकड़ा गया. आरोपी ने पुलिस को प्रेमिका का सिर पत्थर से कुचलकर और कलाई को ब्लेड से काटकर हत्या करना बताया. इसके बाद प्रेमिका के नग्न शव को खेत के पास फेंक दिया और उसके कपड़े को छिपा दिया. आरोपी प्रेमी ने प्रेमिका का मोबाइल भी रख लिया था, जिसे जब्त कर लिया गया है.
डभरा थाने के टीआई डेरहाराम टण्डन ने बताया कि युवती ने आरोपी युवक से रुपये लिया था और उसके बाद आरोपी युवक उससे सम्बन्ध बनाना चाहता था, लेकिन लड़की मना करती थी. घटना के वक्त आरोपी युवक ने युवती को अधमरा किया और उसके बाद उससे रेप किया. फिर बाद में, युवती की बेरहमी से युवक ने हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया था. फरार आरोपी युवक गुलेश अंचल को गिरफ्तार किया गया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Double Murder Arrest : 10 लाख उधार लिया और जब वापसी करने का दबाव बढ़ा तो रच डाली संगीन साजिश, आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल, शराब में सुहागा मिलाकर पिलाया, झोलाछाप डॉक्टर और पार्षद की हुई थी मौत... डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!