अधिकारियों ने बताया है कि छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में आईटीबीपी के 26 जवानों को फूड पॉइज़निंग होने के बाद सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राजनांदगांव के ज़िलाधिकारी तारन प्रकाश सिन्हा ने बताया कि जवानों की हालत खतरे से बाहर है। बुधवार रात को जवानों ने कैंप की मेस में खाना खाने के बाद उल्टी-दस्त की शिकायत की थी।