15 साल की नाबालिग लड़की का अपहरण, फिर शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, रायपुर से आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया, भेजा गया जेल

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने 15 साल की नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.
दरअसल, 21 अक्टूबर को नाबालिग लड़की के परिजन ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 15 साल की लड़की को स्वराज कुमार ने अपहरण कर लिया है. मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 363 के तहत जुर्म दर्ज किया और नाबालिग लड़की की खोजबीन शुरू की.
इस बीच मुखबिर से पता चला कि युवक स्वराज कुमार और नाबालिग लड़की, रायपुर के सिलतरा में है. इसके बाद पुलिस ने दबिश देकर आरोपी युवक को गिरफ्तार किया और नाबालिग लड़की को बरामद किया. नाबालिग लड़की के बयान के आधार पर आईपीसी की धारा 366 ( क ), 376 ( 2 ) ( झ ) और पॉक्सो एक्ट की धारा 4 भी जोड़ी गई. पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक स्वराज कुमार, बिहार के बक्सर जिले का रहने वाला है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan Aaropi Julus : बस को रोककर कंडक्टर से मारपीट, रुपये लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी का जुलूस निकाला...

Related posts:

error: Content is protected !!