रामानंद सागर की ‘रामायण’ के रावण नहीं रहे, अरविंद त्रिवेदी का हार्ट अटैक से निधन

मुंबई. रामानंद सागर की ‘रामायण’ में रावण की भूमिका निभाने वाले अभिनेता अरविंद त्रिवेदी का निधन हो गया है। अरविंद 82 साल के थे। अरविंद त्रिवेदी ने मंगलवार रात को मुंबई में आखिरी सांस ली।
अरविंद काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। मंगलवार देर रात उन्हें हार्ट अटैक आया, जिसके बाद उनके अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। ये जानकारी अरविंद त्रिवेदी के भतीजे कौशतुभ त्रिवेदी द्वारा दी गई।
काफी समय से उनकी तबीयत ठीक नहीं चल रही थी, लेकिन मंगलवार को उन्हें दिल का दौरा पड़ा और इससे उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया।
अरविंद त्रिवेदी का अंतिम संस्कार आज मुंबई के कांदिवली वेस्ट में स्थित दहानुकरवादी शमशान में होगा।



इसे भी पढ़े -  मिस्ड कॉल, SMS और WhatsApp से मिनटों में ऐसे बुक करें LPG सिलिंडर, एजेंसी जाने की जरूरत नहीं

error: Content is protected !!