Sheorinarayan Big News : नाव और मोटर बोट को नगर पंचायत द्वारा सील करने का विरोध, 2 दिन से अनशन जारी, कल समर्थन देने पहुंची थी पामगढ़ विधायक…

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण में नाव और मोटर बोट को नगर पंचायत द्वारा सील करने का विरोध किया जा रहा है और त्रिवेणी संगम नौका विहार के सदस्य 2 दिनों से अनशन कर रहे हैं. कल पामगढ़ विधायक शेषराज हरबंश ने भी आंदोलन स्थल पहुंचकर समर्थन दिया था. आंदोलनकारियों ने CMO पर मनमानी का आरोप लगाया है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan News : शिवरीनारायण में महानदी के तट पर हुई गंगा महाआरती, सदगुरु ऋतेश्वर महाराज हुए शामिल...

इधर, शाम के वक्त आंधी व बारिश के बाद आंदोलकारियों का पंडाल गिर गया तो वे बारिश व आंधी के बीच ही अनशन में डटे रहे. फिलहाल, चर्चा के लिए कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचे हैं. आंदोलनकारियों ने कहा है कि जब तक मांग पूरी नहीं होगी, तब तक अनशन जारी रहेगा.

इसे भी पढ़े -  CG News : छग के 12 DSP बने ASP... पुलिस विभाग ने आदेश जारी किया, देखिए सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!