BIG NEWS : जैतखाम को तोड़ने का मामला, फरार सरपंच की भी हुई गिरफ्तारी, आरोपी कोटवार को भी गिरफ्तार किया गया था, धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने पर दर्ज हुई है एफआईआर

जांजगीर-बलौदा. बलौदा के भिलाई गांव में जैतखाम को तोड़ने के मामले में पुलिस ने आरोपी कोटवार ओमप्रकाश मानिकपुरी को गिरफ्तार किया था, वहीं आरोपी सरपंच सदन यादव फरार था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस के मुताबिक, भिलाई के मिडिल स्कूल के अहाता किनारे जैतखाम का निर्माण किया गया था, जिसे सरपंच और कोटवार ने तोड़ दिया था. इससे समाज के स्थानीय लोग काफी नाराज हुए थे और विरोध प्रदर्शन किया था. मामले की शिकायत थाने में की गई थी. इस पर बलौदा पुलिस ने आईपीसी की धारा 295, एससी एसटी एक्ट की धारा 3 ( 1 ), ( आई ) के तहत जुर्म दर्ज किया था और आरोपी कोटवार ओमप्रकाश मानिकपुरी को गिरफ्तार किया था, वहीं आरोपी सरपंच सदन यादव फरार था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. दोनों आरोपी, सरपंच और कोटवार को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है.



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Nawagarh Arrest : दो पक्षों में आपसी रंजिश को लेकर हुई मारपीट, पुलिस ने दोनों पक्ष के 10 आरोपियों को किया गिरफ्तार, खैरताल और नेगुहडीह के रहने वाले हैं सभी आरोपी

error: Content is protected !!