BIG NEWS : युवक की हत्या के आरोप में आरोपी 2 सगे भाई को गिरफ्तार, दशहरा के दौरान चाकू से हमला कर युवक की थी हत्या

जांजगीर-बलौदा. बलौदा पुलिस ने खिसोरा गांव में दशहरा के दौरान युवक की हत्या के आरोप में आरोपी 2 सगे भाई को गिरफ्तार किया है. आरोपियों में एक नाबालिग है. पुलिस ने आरोपी युवक को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है, वहीं आरोपी नाबालिग को बाल सम्प्रेक्षण गृह भेजा गया है.
दरअसल, 17 अक्टूबर की रात खिसोरा गांव में दशहरा मनाया जा रहा था. यहां गेट के पास विवाद हुआ और फिर युवक उमाशंकर यादव को चाकू मार दिया गया. घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया.
मामले में पुलिस ने हत्या का जुर्म दर्ज कर जांच शुरू की तो बिलासपुर जिले के सीपत थाना क्षेत्र के पिपरानार गांव के अमन यादव और उसके नाबालिग भाई से विवाद होने की बात सामने आई. इस पर पुलिस ने आरोपी दोनों भाई को गिरफ्तार किया.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Husband Arrest : पत्नी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल, सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!