आरक्षक की पिटाई का मामला, 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल, 10-15 लोगों ने मिलकर की थी मारपीट

जांजगीर-चाम्पा. जैजैपुर में आरक्षक की पिटाई के मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. सभी आरोपी जैजैपुर के रहने वाले हैं. अन्य आरोपियों की पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है.
जैजैपुर थाने के टीआई विवेक पांडेय ने बताया कि 15 अक्टूबर को दशहरा के मौके पर आरक्षक अमित कुजूर की ड्यूटी लगी थी. रात्रि साढ़े 10 बजे दशहरा मैदान के सामने विकास चन्द्रा अपनी बाइक को मेन रोड पर खड़ी किया था, जिससे यातायात बाधित हो रहा था. आरक्षक ने बाइक को हटाने को कहा तो विकास चन्द्रा तैश में आ गया और आरक्षक से गाली-गलौज करने लगा. आरक्षक के मना करने पर विकास चन्द्रा, अनुज चन्द्रा, गिरधारी चन्द्रा, संजय चन्द्रा, माइकल साहू, पप्पू चन्द्रा, मोहन वैष्णव ने अपने 10-15 साथियों के साथ मारपीट की.
मामले की रिपोर्ट पर आईपीसी की धारा 147, 149, 186, 294, 323, 332, 353, 506 के तहत जुर्म दर्ज किया गया है और 5 आरोपियों विकास चन्द्रा, संदीप चन्द्रा, गिरधारी चन्द्रा, अनुज चन्द्रा और यश चन्द्रा को गिरफ्तार किया गया है. मामले के अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है.



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Aaropi Julus : एक साल के लिए जिलाबदर आरोपी रजत दीवान उर्फ गोलू का पुलिस ने जुलूस निकाला, पौने 5 किलो गांजा के साथ पकड़ाया, गुंडा बदमाश की लिस्ट में शामिल है आरोपी...

error: Content is protected !!