ट्रैक्टर ट्रॉली के पलटने से 11 लोगों की मौत, बड़े हादसे पर मुख्यमंत्री ने जताया दुख

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के झांसी शहर में बड़ा सड़क हादसा हुआ है. लोगों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली के पलटने से 11 लोगों की मौत हो गई. हादसे में कई लोग घायल हुए हैं. मरने वालों में 7 महिलाएं समेत 4 बच्चे शामिल हैं.
हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी राहत और बचाव कार्य शुरू किया. घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया.
जानकारी के अनुसार, हादसा शुक्रवार दोपहर झांसी के चिरगांव थाना के पास हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा दुख जताया है. उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है. फिलहाल सीएम योगी के निर्देश के बाद सं​बंधित अधिकारी मामले की विवेचना कर रहे हैं.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर स्वयंसेवकों ने दिया राष्ट्र निर्माण का संदेश, अकलतरा आईसेक्ट सेंटर में गूंजा स्वच्छता का संदेश, स्वयंसेवकों की रैली ने जीता सबका दिल, सेवा संकल्प अभियान में सृजन की झलक, छात्र-छात्राओं ने कबाड़ से गढ़ा कमाल...

Related posts:

error: Content is protected !!