बॉलीवुड जगत में कई नामी कोरियोग्राफर्स मौजूद हैं। इन कोरियोग्राफर्स ने अपनी कड़ी मेहनत से अपने जीवन में सफलता हासिल की हैं । आज हम एक मशहूर कोरियोग्राफर्स गीता कपूर की बात करने जा रहे हैं । आज गीता सिनेमा जगत में जिस मुकाम पर है, वहाँ उन्होंने पहुँचने के लिए काफी मेहनत की थी। आपको बता दें, इन दिनों गीता कपूर टेलीविजन के पॉपुलर रियलिटी शो सुपर डांसर चैप्टर 4 को जज करते हुए नजर आ रही हैं। आपमें से कम ही लोगों को पता होगा कि गीता कपूर अब भी सिंगल है। आइये आज जानते हैं उनके सिंगल होने के वजह…
गीता कपूर आपको कई सारे डांस रियलिटी शो में जज के रूप में नजर आती हैं। अगर उनकी पर्सनल लाइफ की हम बात करें तो आज 47 की उम्र में भी कुवारी हैं। कुछ दिन पहले गीता कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरे शेयर की थी, जिसमें उन्होंने अपनी मांग में सिंदूर भरा था। इन तस्वीरों के लिए गीता कुछ दिनों तक खूब सुर्खियों में थी। उन्होंने ये लुक एक शूट के लिए अपनाया था। गीता कपूर कभी-कभी अपने अफयेर के खबरों को लेकर भी चर्चा में रहती हैं।
एक बार हुआ यूँ था कि लोगों ने गीता कपूर के दोस्त को उनका बॉयफ्रेंड मान लिया था और दोनों के साथ का फोटो खूब वायरल हुए थे। उस तस्वीर में गीता अपने दोस्त के साथ पोज देते हुए नजर आ रही थी। गीता कपूर के साथ उस तस्वीर में राजीव खिंची थे, जो काफी समय से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। राजीव खिंची भी एक कोरियोग्राफर होने के साथ-साथ एक्टर और डायरेक्टर भी हैं। बीच में राजीव और गीता के अफयेर के खूब खबरे वायरल हुई थी, जो बाद में हवा हो गई थी। राजीव ने न्यूयॉर्क के मेडिसन स्क्वॉयर पर हुए नरेंद्र मोदी के प्रोग्राम को कोरियोग्राफ किया था ।
अगर हम उनकी काम की तरफ बात करे तो लोग अक्सर गीता कपूर को ‘गीता माँ’ कहकर बुलाते हैं। गीता कपूर ने 15 साल की उम्र में ही अपना डांसिंग करियर शुरू कर दिया था। गीता कपूर काफी कम उम्र मे ही ‘तुझे याद ना मेरी आई’, ‘गोरी गोरी’ जैसे गानों में बैकग्राउंड डांसर का काम भी कर चुकी थी। बताया जाता है कि गीता कपूर ने कुछ समय बाद मशहूर कोरियोग्राफर फराह खान का डांस ग्रुप ज्वाइन किया। इसके बाद वो कभी-कभी फराह को भी असिस्ट किया करती थी। आपको बता दें कि गीता कपूर ने फराह को कुछ कुछ होता है, दिल तो पागल है, कभी खुशी कभी गम, मोहब्बतें , कल हो ना हो, मैं हूं ना और ओम शांति ओम जैसे कई सुपरहिट फिल्मों में असिस्ट किया था।