महंगाई का झटका : पेट्रोल-डीजल के दाम आज फिर बढ़े, जानें अपने शहर की कीमत…

नई दिल्ली. पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी का दौर जारी है. सरकारी तेल कंपनियों द्वारा जारी रेट में आज फिर से कीमतों में इजाफा किया है. सुबह 6 बजे जारी नए दाम में पेट्रोल 35 पैसे प्रति लीटर महंगे हुए हैं. डीजल के दाम भी 30 से 35 पैसे तक बढ़ाया है.
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के मुताबिक, आज की बढ़ोतरी के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 105.84 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है, वहीं डीजल की कीमत अब 94.57 रुपये प्रति लीटर हो गई है. लगातार महंगे हो रहे पेट्रोल और डीजल का असर आम आदमी की जेब पर भी पड़ रहा है.
आपको बता दें IOCL हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी करती है. आप कंपनी की वेबसाइट और SMS के जरिए अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की लेटेस्ट कीमतें चेक कर सकते हैं.
कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल- 106 रुपए 43 पैसे है। जबकि एक लीटर डीजल- 97 रुपए 68 पैसे हो गया। मुंबई में एक लीटर पेट्रोल- 111 रुपए 77 पैसे हो गया है, जबकि एक लीटर डीजल- 102 रुपए 52 पैसे में मिल रहा है. चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल- 103 रुपए 01 पैसे हैं. एक लीटर डीजल- 98 रुपए 92 पैसे हो गए हैं.



इसे भी पढ़े -  नकली Engine Oil बर्बाद कर सकता है गाड़ी का इंजन, ऐसे पहचानें असली और नकली का फर्क

error: Content is protected !!