प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के निर्माणाधीन कार्यों के परीक्षण के लिए राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षकों का छत्तीसगढ़ दौरा, समीक्षकों के मोबाइल नम्बर पर साझा कर सकते हैं शिकायतें, 10 जिलों में प्रगतिरत कार्यों का करेंगे परीक्षण, 25 अक्टूबर से जांजगीर-चांपा जिले की सड़कों की करेंगे गुणवत्ता जांच

जांजगीर-चांपा. प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के निर्माणाधीन कार्यों में तृतीय स्तर के गुणवत्ता परीक्षण के लिए राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। वे प्रदेश के 10 जिलों का दौरा कर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन सड़कों का परीक्षण करेंगे। संबंधित जिले के राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक से उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क कर प्रगतिरत सड़कों की गुणवत्ता के संबंध में शिकायत साझा की जा सकती है।
गुणवत्ता समीक्षकों द्वारा 18 अक्टूबर से रायगढ़ में और 25 अक्टूबर से जशपुर में सड़कों की गुणवत्ता जांचेंगे। राम प्रकाश सिंह (मोबाइल नम्बर 9415258582) 19 अक्टूबर से बस्तर में और 26 अक्टूबर से दंतेवाड़ा में सड़कों की गुणवत्ता की समीक्षा करेंगे। पी.आर. साजीकुमार (मोबाइल नम्बर 9447333751) 19 अक्टूबर से बिलासपुर में और 25 अक्टूबर से जांजगीर-चांपा में सड़कों की गुणवत्ता जांचेंगे।

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

Related posts:

error: Content is protected !!