तारक मेहता का उल्टा चश्मा के ​​’बाघा’ ने एक पुरानी तस्वीर साझा की… कलाकारों को इस तस्वीर में पहचानना मुश्किल… इतने बरसों में आया बड़ा अंतर…

दिल्ली. तारक मेहता के उल्टा चश्मा पिछले 13 सालों से अपने दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है. लोग शो के हर किरदार के दीवाने हैं. पर, आज हम आपको एक ऐसी तस्वीर दिखाने जा रहे हैं, जिसमें अपने फेवरेट कलाकारों को पहचान नहीं पाएंगे, क्योंकि ये तस्वीर काफी पुरानी है और सारे ही एक्टर इस टाइम काफी यंग थे.
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम तन्मय वेकारिया यानि ​​बाघा ने एक पुरानी तस्वीर साझा की है. इस फोटो में सीरियल में साथ काम करने वाले ‘जेठा लाल’ दिलीप जोशी ‘कोमल भाभी’ अंबिका रंजनकर और अमित भट्ट यानि बापू जी नजर आ रहे हैं. ये तस्वीर उनके थिएटर के दिनों की है.
तस्वीर निश्चित रूप से आपको थ्रोबैक में ले जाएगी. इस फोटो में जेठालाल, बाबू जी, कोमल भाभी, बाघा, मौजूद हैं. पर, इन्हें पहचानना काफी मुश्किल है. खासकर दिलीप जोशी, जो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में जेठालाल की भूमिका निभाते हैं. दिलीप जोशी, अंबिका, तन्मय सभी कैजुअल कपड़े पहने हुए हैं और उन्हें अपनी खूबसूरत मुस्कान बिखेरते हुए देखा जा सकता है.
तस्वीर में तारक मेहता के बापूजी यानि अमित भट्ट के साथ-साथ ओह माय गॉड के निर्देशक उमेश शुक्ला भी हैं. अपने कैप्शन में तन्यम ने साझा किया कि यह तस्वीर 2007 में ली गई थी, जब वे अपने गुजराती नाटक दया भाई दोध दया के लिए ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड गए थे.
हाल ही में, तारक परिवार के महत्वपूर्ण सदस्यों में से एक घनश्याम नायक का निधन हो गया. इस खबर ने सभी अभिनेताओं, क्रू और तकनीशियनों को झकझोर कर रख दिया. दिलीप जोशी, मंदार चंदवाडकर, समय शाह, मुनमुन दत्ता और कई अन्य लोग अंतिम विदाई देने के लिए उनके अंतिम संस्कार में पहुंचे थे.

 



इसे भी पढ़े -  Sakti News : कलेक्टर जयश्री जैन रैनखोल और दमाउधारा ऋषभतीर्थ स्थल पर पहुंची, पर्यटन को बढ़ावा और संभावनाओं के विकास के दिए निर्देश

Related posts:

error: Content is protected !!