अकलतरा. बनाहिल में स्थित श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय, श्री ऋषभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं श्री ऋषभ इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में बाल दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पीआई एनसीसी कमांडर गुरबख्श सिंह उपस्थित रहे. कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. जय कुमार जैन के संरक्षण में मां सरस्वती की प्रतिमा एवं पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर एवं माल्यार्पण कर किया गया. कु.आयुषी साहू द्वारा सुमधुर आवाज में सरस्वती वंदना का गायन किया गया.









अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि गुरबख्श सिंह ने उपस्थित समस्त छात्र-छात्राओं, एनसीसी कैडेट्स एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों को देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता के लिए प्रेरित किया. उन्होंने वर्तमान प्रतियोगी परीक्षाओं पर चर्चा करते हुए बाल दिवस के महत्व को समझाया. साथ ही एनसीसी कैडेटों के सराहनीय कार्य-व्यवहार की प्रशंसा करते हुए एकता और अनुशासन का महत्व सिखलाया. उन्होंने गुरु-शिष्य के मधुर संबंध पर भी विस्तार से चर्चा की.

कार्यक्रम के बढ़ते क्रम में गुरुओं के आशीर्वाद से भावविभोर होकर स्वयंसेवक हिमांशु ने शिक्षकों से प्राप्त आशीर्वाद के लिए धन्यवाद व्यक्त करते हुए बाल दिवस पर अपने विचार रखे।समस्त छात्र-छात्राओं के मनोरंजन के लिए समस्त प्राध्यापकगणों द्वारा मनोरंजन से युक्त खेलों का आयोजन किया गया. जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और खूब आनंद उठाया।
इस कार्यक्रम में दुर्गा टण्डन, अरविंद कुमार, अनुज जैन, संध्या सिंह, नेहा मिश्रा, सरिता पटेल, आस्था तिवारी, मनीषा कश्यप, संदीप कुर्रे,/लक्ष्मीनारायण वर्मा, अशोक पाण्डेय, अनामिका सिंह,/सुनीता पाण्डेय, पायल दास, रश्मि मरकाम, समरीन मिर्जा, राजेश, भास्कर कश्यप, पुष्पेंद्र, मनीष गंधर्व, आकाश दास, नीरज निर्मलकर,बृजनंदन पटेल, द्वाशराम कश्यप एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक,एनसीसी के कैडेट एवं समस्त छात्र-छात्राएं भी उपस्थित रहे. कार्यक्रम का सफल मंच संचालन राहुल राठौर के द्वारा किया गया.



