पुलिस विभाग में पदोन्नति की नई नीति को मिली मंजूरी, इस राज्य सरकार ने किया ऐलान…

मुंबई. महाराष्ट्र सरकार ने कनिष्ठ पुलिस कर्मियों को सहायक निरीक्षक या उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत करने का निर्णय लिया है, जिससे बल का मनोबल बढ़ेगा और उसकी दक्षता में वृद्धि होगी.
अधिकारियों ने बताया कि निर्णय को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मंजूरी दे दी है जिससे हवलदार और अन्य श्रेणी के 45,000 कर्मियों को लाभ होगा.
राज्य सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा, “पहले एक हवलदार अपने पूरे कार्यकाल में एक ही पद पर रहता था। पदोन्नति नीति से हवलदारों की संख्या 37,861 से बढ़कर 51,210 हो जाएगी। सहायक पुलिस उप निरीक्षकों की संख्या भी 15,270 से बढ़कर 17,071 हो जाएगी।”
एक अधिकारी ने कहा कि यह अपेक्षा की जाती है कि किसी कर्मी को एक ही पद पर 10 वर्षों तक सेवा करने के बाद पदोन्नति मिल जाए, लेकिन उच्च पदों की कमी के चलते कर्मी एक भी पदोन्नति प्राप्त किए बिना सेवानिवृत्त हो जाता था।

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

Related posts:

error: Content is protected !!