कलमा बैराज के नीचे कभी भी बढ़ सकता है जल प्रवाह, मछली पकड़ना, खेती करना, नहाना आदि प्रतिबंधित

जांजगीर-चांपा. महानदी पर स्थित कलमा बैराज में 16 अक्टूबर 2021 से 15 जून 2022 तक पानी भरा जा रहा है। जल संसाधन संभाग रायगढ़ के कार्यपालन अभियंता ने सूचना जारी कर बताया है कि कलमा बैराज में पानी भरने के दौरान निर्धारित मात्रा से अधिक जल भराव होने पर बैराज के गेट कभी भी खोले जा सकते है। जिससे बैराज के नीचे महानदी में पानी बहाव की मात्रा अचानक बढ़ सकती हैै। इसके मद्देनजर बैराज के नीचे नदी में मछली पकड़ना, खेती करना, फसल लगाना, नहाना आदि प्रतिबंधित किया गया है। बहाव बढ़ने के कारण जन-धन की हानि होने पर जल संसाधन विभाग की जिम्मेदारी नही होगी।



error: Content is protected !!