जिला अस्पताल में भीषण आग, ICU में भर्ती 10 कोरोना मरीजों की हुई मौत

मुंबई. महाराष्ट्र के अहमदनगर जिला अस्पताल में भीषण आग ने तांडव मचाया है। ICU में लगी आग से 10 कोरोना मरीजों की जान चली गई है। वहीं कई मरीजों को बचाया गया है। मरीजों को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया। अहमदनगर के कलेक्टर राजेंद्र भोसले ने घटना की पुष्टि की है।
आपको बता दें कि अहमदनगर जिला अस्पताल में कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा था। वहीं ICU में भड़की आग से 10 कोरोना मरीजों की दर्दनाक मौत हो गई। ICU वार्ड भी जलकर पूरी तरह से खाक हो गया।
जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह 11.30 बजे के आसपास आग भड़क उठी। इस दौरान ICU वार्ड में 20 लोग मौजूद थे। ICU में कई मरीज ऐसे भी थे, जो वैंटिलेटर पर थे। हॉस्पिटल के वार्ड बॉय, नर्स और डॉक्टर्स ने सभी मरीजों को सेफ वार्ड में शिफ्ट किया। वहीं दम घुटने से 10 की मौत हो गई।
इसके बाद अहमदनगर नगर निगम और एमआईडीसी दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट से लगी है। हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है।



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त जारी होने पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय ने प्रधानमंत्री का जताया आभार

error: Content is protected !!