हाइवा को चोरी कर बेचने का मामला, 4 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ पुलिस ने हाइवा को चोरी कर बेचने वाले गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया है और चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.
गिरफ्तार आरोपियों में 2 कोरबा और 1 रायपुर का रहने वाला है.
पामगढ़ थाना प्रभारी ओमप्रकाश कुर्रे ने बताया कि 6 नवंबर को पामगढ़ से हाइवा की चोरी हो गई थी. मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही थी. इस दौरान पुलिस ने नवागढ़ क्षेत्र के अमोन्दा गांव के भोलेश पॉल, पामगढ़ के मेंउ गांव में राकेश जांगड़े, कोरबा हरदीबाजार के अनिल राठौर और उरला रायपुर के राशिद खान को गिरफ्तार किया है. चोरी के बाद हाइवा को बेच दिया गया था. इधर, चोरी में प्रयुक्त बाइक और हाइवा बिक्री की बचत रकम 20 हजार को भी पुलिस ने जब्त किया है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape : 8 बर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी बुजुर्ग हिरासत में, जांच में जुटी शिवरीनारायण पुलिस...

Related posts:

error: Content is protected !!