65 साल के हो चुके अभिनेता सनी देओल, इन सलेब्स के साथ शेयर करते हैं अपना बर्थडे…

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सनी देओल, धर्मेंद्र के बेटे हैं। सनी देओल के परिवार से हेमा मालिनी, बॉबी देओल, ईशा देओल, अभय देओल और अजीत देओल भी फिल्मों में एक्टिव रहे हैं। सनी ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्में दी हैं।
इसके अलावा उनका कई एक्ट्रेस के साथ अफेयर भी रहा। वर्तमान में वे भाजपा पार्टी के सक्रिय सदस्य भी हैं। 19 अक्टूबर 1956 को जन्मे सनी देओल 65 साल के हो चुके हैं।
ऐसे में आइए जानते है कि देश की किन 7 चर्चित हस्तियों संग वह अपना जन्मदिन शेयर करते हैं…
जैमी लीवर
जैमी लीवर एक भारतीय स्टैंडअप कॉमेडियन व् फिल्म कलाकार हैं। वह हिंदी सिनेमा के पहले स्टैंडअप कॉमेडियन जॉनी लीवर की पुत्री हैं। जैमी लीवर का जन्म 19 अक्टूबर, 1987 को मुंबई में हुआ था। उनकी माँ का नाम सुजाता जनुमाला है और उनका एक छोटा भाई है, जिसका नाम जैसि है।
नौहीद साइरसी…
नौहीद साइरसी एक भारतीय अभिनेत्री, मॉडल और वीजे हैं। नौहीद ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2003 में पदम् कुमार की फिल्म ‘सुपारी’ से की थी, इस फिल्म में वह उदय चोपड़ा के अपोजिट नजर आईं थी। ये भी सनी देओल के साथ अपना बर्थडे शेयर करती हैं। इनका जन्म भी 19 अक्टूबर को हुआ है।
शहजान पद्मसी…
यह भी एक भारतीय कलाकार हैं। इनका जन्म 19 अक्टूबर, 1987 को हुआ था।
प्रिया तेंदुलकर…
भारत की पहली टीवी स्टार ‘प्रिया तेंदुलकर’ को बहुत कम लोग ही जानते हैं। प्रिया तेंदुलकर बड़े और छोटे पर्दे की वो अदाकारा हैं जो हमारे बीच नहीं होकर भी, सबकी यादों में बसी हुई हैं। प्रिया ने अनेक फिल्मों व टीवी धारावाहिकों में भूमिका निभाई है। प्रिया तेंदुलकर सिर्फ एक बेहतरीन अभिनेत्री ही नहीं, बल्कि वह एक अच्छी लेखिका भी थीं। उन्होंने कई सीरियल और फिल्मों में एक्टिंग के साथ-साथ बहुत सी कहानियां भी लिखी हैं।कुंदन शाह एक भारतीय फिल्म निर्देशक हैं, जोकि मुख्य तौर से हिंदी सिनेमा में सक्रिय हैं। इनका जन्मदिवस 19 अक्टूबर, 1947 है।
निशिता गोस्वामी…
निशिता गोस्वामी एक भारतीय अभिनेत्री हैं जो असमिया भाषा की फिल्मों में काम करती हैं। उन्होंने कई असमिया फिल्मों और मंच नाटकों में अभिनय किया है। इनका जन्म भी 19 अक्टूबर, 1982 को हुआ है।
मनन देसाई…
मनन देसाई एक भारतीय अभिनेता, हास्य अभिनेता और पूर्व रेडियो जॉकी हैं । वह गुजराती यूट्यूब चैनल ‘द कॉमेडी फैक्ट्री’ के सह-संस्थापक हैं। उनका जन्म 19 अक्टूबर, 1988 को हुआ है।



इसे भी पढ़े -  Skoda Kushaq Vs Hyundai Creta: इंजन, फीचर्स के मामले में दोनों में से कौन-सी एसयूवी है बेहतर?

error: Content is protected !!