Janjgir-Pamgarh Arrest : घर में घुसकर मारपीट करने वाले नाबालिग लड़के समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, पामगढ़ पुलिस की कार्रवाई…

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट करने वाले नाबालिग लड़के समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. नाबालिग लड़के को जहां बाल सम्प्रेक्षण गृह भेजा गया है, वहीं 3 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. मामला ब्यासनगर गांव का है.

 



दरअसल, ब्यासनगर गांव की महिला दिलेश्वरी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके घर के बाहर कुछ लड़के गाली-गलौज कर रहे थे. उसने छत से मना किया, तब भी गाली-गलौज करते रहे. घर के पुरुष सदस्यों ने मना किया तो युवकों ने घर में घुसकर डंडे, ईंट, बेल्ट से पिटाई कर दी. रिपोर्ट पर आरोपी शैलेन्द्र साहू, राजकुमार धीवर, अंशु पटेल और 1 नाबालिग लड़के जे खिलाफ बीएनएस की धारा 296, 351 ( 2 ), 115 ( 2 ), 191 ( 3 ), 333, 324 ( 2 ) के तहत जुर्म दर्ज किया है और चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया है. नाबालिग लड़के को जहां बाल सम्प्रेक्षण गृह भेजा गया है, वहीं 3 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : सरस्वती शिशु मंदिर में साइबर अपराध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, वेलविशर फाउंडेशन के तत्वावधान में विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा और नशामुक्ति का दिया संदेश

Related posts:

error: Content is protected !!