खाना खाने के बाद 32 छात्रों की बिगड़ी तबीयत, उल्टी और चक्कर के बाद अस्पताल में भर्ती, मचा हड़कंप

करीमनगर ( तेलंगाना ), तेलंगाना सरकार के एक स्कूल में मध्याह्न भोजन करने के बाद 32 छात्र शुक्रवार को बीमार हो गए।
जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) डॉक्टर ए. रवीन्द्र रेड्डी ने कहा कि निर्मल जिले के दिम्मादुर्थी गांव स्थित मंडल परिषद अपर प्राइमरी स्कूल के कुल 114 छात्रों ने मध्याह्न भोजन किया था, जिनमें से 32 बीमार हो गए।उन्होंने बताया कि 32 छात्रों का तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज किया गया। उन्होंने बताया कि उनमें से 12 छात्रों को निगरानी में रखा गया है और उन सभी की हालत खतरे के बाहर है।डीईओ की रिपोर्ट पर जिलाधिकारी मुशर्रफ फारूकी ने स्कूल के प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया है।
डीईओ ने बताया कि जिस एजेंसी को भोजन की आपूर्ति कराने का ठेका दिया गया था, उसका ठेका रद्द कर दिया गया है।

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

Related posts:

error: Content is protected !!