पेट्रोल-डीजल के बाद खाने के तेल की कीमतों में भारी गिरावट, जानें कितने कम हो गए दाम…

नई दिल्ली: खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग के सचिव सुधांशु पांडेय ने शुक्रवार को बताया कि खाद्य तेल (Edible Oil) की कीमतों में काफी गिरावट आई है. कई जगहों पर 20, 18, 10, 7 रुपये की तक की गिरावट दर्ज की गई है. आपको बता दें कि पाम, मूंगफली, सोयाबीन, सूरजमुखी और सभी प्रमुख तेलों में गिरावट देखी गई है. त्योहारी सीजन के दौरान खाने के तेलों की कीमतों में इतनी गिरावट काफी राहत भरी है. दिवाली से एक दिन पहले केंद्र सरकार की तरफ से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी कर राहत दी गई थी.

 



इसे भी पढ़े -  Sakti News : टेमर गांव में 15 अगस्त को मनाया जाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, मां सरस्वती की मूर्ति का भी होगा अनावरण, मुख्य अतिथि होंगी कांग्रेस जिलाध्यक्ष रश्मि गबेल, कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच चंद्रकुमार सोनी करेंगे
error: Content is protected !!