कृष्णा तन्ना और वरुण बंगेरा की शादी की अफवाहों के बीच, एकता कपूर ने किया ये काम, वायरल हुआ वीडियो…

नई दिल्ली. एकता कपूर ने करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा की शादी तय होनेपर दोनों पर बधाई दी हैl एकता कपूर ने एक वीडियो जारी किया हैl इसमें उन्हें दोनों के साथ पार्टी करते हुए देखा जा सकता हैl एकता कपूर ने वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया हैl करिश्मा तन्ना और व्यापारी वरुण बंगेरा की शादी की अफवाहें तेज हो गई हैl एकता कपूर ने इस ओर इशारा भी किया है कि दोनों जल्द शादी करने वाले हैंl एकता कपूर ने एक वीडियो शेयर किया हैl इसमें उन्हें अपने अन्य दोस्तों के साथ करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा के साथ पार्टी करते हुए देखा जा सकता हैl
एकता कपूर और करिश्मा तन्ना ने पार्टी की तस्वीरें शेयर की है
एकता कपूर और करिश्मा तन्ना ने पार्टी की तस्वीरें शेयर की हैl एकता ने वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया हैl इसके साथ उन्होंने दोनों को बधाई दी हैl उन्होंने लिखा है, ‘तो वरुण और करिश्मा को भविष्य के लिए बधाईl’ वीडियो की शुरुआत में एकता कपूर करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा को समझाती हैंl ऐसा लग रहा है वह बधाई दे रही हैl एकता कपूर की आवाज सुनाई नहीं दे रही हैl विकी कौशल की एक्स गर्लफ्रेंड हरलीन सेठी भी पार्टी में नजर आ रही हैl सभी हंसते नजर आ रहे हैंl
करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा की हो चुकी है सगाई
इसके पहले नवंबर महीने की शुरुआत में करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा की सगाई की बात लीक हुई थीl कई लोगों ने उन्हें बधाई दी थी करिश्मा तन्ना इसके पहले उपेन पटेल के साथ रिश्ते में थीl हालांकि बाद में दोनों के रास्ते अलग हो गएl
करिश्मा तन्ना ने एकता कपूर के साथ किया है काम
करिश्मा तन्ना ने एकता कपूर के शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी और कहीं तो मिलेंगे जैसे शो में काम किया हैl इसके अलावा बाद वह जीनी और जूजू, कयामत की रात और अदालत में भी नजर आ चुकी हैंl वह खतरों के खिलाड़ी 10 की विजेता भी है। करिश्मा तन्ना सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैl

 



इसे भी पढ़े -  Sakti News : नवरात्रि के पावन पर्व पर मां के आशीर्वाद से 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने परिवारों के चरण पखारकर किया स्वागत, जिले को धर्मांतरण मुक्त बनाने का आह्वान

Related posts:

error: Content is protected !!