सेना के जवान ने पत्नी के साथ लगाई फांसी, फंदे पर दोनों का शव देख सन्न रहे गए लोग, क्षेत्र में सनसनी

जबलपुर. जैक रायफल में पदस्थ सेना के जवान ने अपनी पत्नी के संग फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों का शव फांसी के फंदे पर झूल रहा था। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा, वहीं अभी तक मौत की वजह पता नहीं चल पाई है।
जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले निवासी जवान यहां जबलपुर में ही जैक रायफल में पदस्थ था। बताया जा रहा है कि सिपाही पंकज सिंह, बिना किसी सूचना के जब ड्यूटी पर नहीं गया तो साथी जवान घर पहुंचा तो पति-पत्नी के द्वारा आत्महत्या करने की जानकारी हुई। इस घटना के बाद आर्मी ऑफिसर्स और पुलिस भी उनके सरकारी क्वार्टर पर पहुंची, जहां दोनों के शव फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।
बताया जा रहा है कि पंकज और सुनीता की एक साल पहले ही शादी हुई थी और दोनों कुछ महीनों पहले यहां आकर रह रहे थे। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय एवं श्री ऋषभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बनाहिल के राष्ट्रीय सेवा योजना की सात दिवसीय विशेष शिविर का हुआ शुभारंभ

error: Content is protected !!