छत्तीसगढ़ में बढ़ी ठिठुरन, इन इलाकों में तेजी से गिरा तापमान, मौसम विभाग ने कहा – अभी नहीं मिलेगी राहत

बिलासपुर. पेंड्रा इलाके मे लगातार दूसरे दिन प्रदेश का सबसे न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। पेंड्रा में 10 डिग्री रहा तो वहीं अमरकंटक में पारा 9 डिग्री तक जा पहुंचा। इलाके में पड़ रही ठंड और मौसम का लुत्फ उठाने दूर दूर से सैलानी आ रहे है।
पेंड्रा सहित अमरकंटक के पर्यटन क्षेत्रों मे काफी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। प्रदेश में ठंडी हवा आने का सिलसिला आज भी जारी रहा। पेंड्रारोड में रात का तापमान सबसे कम 10 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पिछले 24 घंटे के दौरान यहां तापमान में बहुत मामूली गिरावट यानी 0.2 डिग्री आई, लेकिन पारा फिर भी सामान्य से 2.2 डिग्री कम रहा।छत्तीसगढ़ में तापमान कई जगहों पर सामान्य से नीचे पहुंच गया है।
शुष्क और ठंडी हवा आने का सिलसिला मंगलवार को भी जारी है और प्रदेश के दक्षिण को छोड़कर शेष हिस्सों में अच्छी ठंड महसूस हो रही है, वहीं पेंड्रा के लक्ष्मणधारा, दुर्गाधारा, झोझा जलप्रपात, बनझोरखा, सोनमुड़ा, धरमपानी, लखनघाट सहित अन्य इलाकों में पर्यटक काफी संख्या में पहुंच रहे है। वही कड़ाके की ठंड के चलते लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं।

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Arrest : BDG ऑनलाइन सट्टा ऐप चलाने वाला मास्टमाइंड गिरफ्तार, महाराष्ट्र से हुई गिरफ्तारी, 6 आरोपियों की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी...

Related posts:

error: Content is protected !!