बड़ी खबर : भीषण हादसा, 18 लोगों की हुई मौत, 5 घायल, मौके पर मचा हाहाकार

कोलकाता. पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में शनिवार की रात हुई भीषण सड़क दुर्घटना में 18 लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए।
यह घटना उस समय हुई जब उत्तर 24 परगना के बगदा से शवों को लेकर 20 से अधिक लोग नवद्वीप श्मशान घाट की ओर जा रहे थे।
स्थानीय लोगों ने बताया कि हंसखली थाना क्षेत्र के फूलबाड़ी में शव वाहन सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई और अन्य घायल हो गए।
पुलिस के मुताबिक, हादसा घने कोहरे और वाहन की तेज रफ्तार के कारण हुआ। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस की जांच चल रही है।  मेटाडोर में 20 से ज्यादा लोग सवार थे। घने कोहरे और तेज रफ्तार की वजह से दुर्घटना का अंदेशा जताया जा रहा है।

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

Related posts:

error: Content is protected !!