BREAKING NEWS : धारदार हथियार से की गई थी बुजुर्ग की हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ खुलासा, पुलिस ने हत्या का जुर्म दर्ज किया

जांजगीर-चाम्पा. हसौद थाना क्षेत्र के गुंजियाबोड़ गांव में खून से लथपथ बुजुर्ग की लाश मिलने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है और मामला हत्या का निकला है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद हसौद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का जुर्म दर्ज किया है और मामले की जांच में जुटी हुई है.
हसौद थाने के प्रभारी ललित चन्द्रा ने बताया कि आज सुबह हसौद निवासी 50 वर्षीय परदेशी सोनी की लाश मिली थी और शरीर पर चोट के निशान थे. घटना के हालात देखकर हत्या की आशंका थी. शव का पोस्टमार्टम कराया गया तो डॉक्टर ने हत्या का मामला बताया है, जिसके बाद पुलिस ने जुर्म दर्ज किया है.
फिलहाल, बुजुर्ग परदेशी सोनी की हत्या क्यों हुई और किसने की, इसका अभी पता नहीं चला है. हसौद पुलिस, सभी बिंदुओं पर तफ़्तीश कर रही है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape Accused Arrest : 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला 55 वर्षीय आरोपी बुजुर्ग गिरफ्तार, भेजा गया जेल...

KhabarCGNews

BIG NEWS : #जांजगीर. ट्रक ने पैदल चल रहे शख्स को कुचला. मौके पर ही हुई मौत. लोगों ने चक्काजाम किया. देखिए खबर… #Video

 

error: Content is protected !!