‘महात्मा फुले समता’ पुरस्कार से सम्मानित हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कहा, संविधान आज खतरे में है’

पुणे. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को ‘महात्मा फुले समता’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। “महात्मा फुले स्मारक” पुणे में पुरस्कार’ का वितरण किया। अखिल भारतीय महात्मा फुले समता परिषद की ओर से महात्मा फुले पुण्यतिथि पर आयोजित सम्मान समारोह में परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष छगन भुजबल के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को 1 लाख रुपए, फूले पगड़ी, मानद शॉल और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महात्मा फुले के कार्यों का उल्लेख किया है। इसके साथ डा. भीमराव अंबेडकर और महात्मा गांधी के कार्यो्ं को भी याद किया। संविधान को लेकर भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपनी बात रखी। कहा कि संविधान ने हमें सम्मान ने जीवन जीने का अवसर दिया। लेकिन आज हमारा संविधान खतरे में हैं।
आपको बता दें कि महात्मा फुले पुण्यतिथि समता दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय महात्मा फुले समता परिषद की ओर से सामाजिक, राजनीतिक, साहित्य, पत्रकारिता जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले व्यक्तियों को प्रतिवर्ष ‘महात्मा फुले समता पुरस्कार’ दिया जाता है।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को इस साल के पुरस्कार के लिए चुना गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने कार्यकाल के दौरान समाज के उपेक्षित वर्गों को न्याय दिलाने के लिए बहुत महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं।

 



इसे भी पढ़े -  Kisaan School Pratibha Samman : किसान स्कूल में वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह' 15 अगस्त को, एडिशनल एसपी और एसडीएम समेत अन्य अफसर होंगे अतिथि...
error: Content is protected !!