जांजगीर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आत्मीय स्वागत, कृषि मंत्री और संस्कृति मंत्री भी रहे मौजूद

जांजगीर-चापा. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज संक्षिप्त प्रवास पर जांजगीर-चांपा जिले की जनपद पंचायत मालखरौदा के ग्राम भाटा पहुंचे। मुख्यमंत्री के साथ कृषि मंत्री रविंद्र चौबे और खाद्य एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत का भी ग्राम भाटा आगमन हुआ। हेलीपैड पर उनका बाजे गाजे, फूल-मालाओं से आत्मीय स्वागत किया गया।
मुख्यमंत्री का हेलीपैड आगमन पर चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव, कलेक्टर जितेंद्र शुक्ला, पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर, जिला पंचायत के सीईओ गजेंद्र सिंह ठाकुर, डीएफओ श्रीमती प्रेमलता यादव ने आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने भवन सन्निर्माण एवं कर्मकार मंडल के सदस्य दुर्गेश जायसवाल के निवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।



error: Content is protected !!