Raigarh News : कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, 14.225 टन उर्वरक जब्त, 4 को नोटिस

हिमांशु साहू, रायगढ़. कलेक्टर के निर्देश में जिले में कृषि विभाग द्वारा उर्वरक विक्रेताओं के खिलाफ सख्त अभियान लगातार जारी है। आज गठित जिला निगरानी दल ने विकासखंड पुसौर में विभिन्न उर्वरक विक्रय केंद्रों पर छापामार कार्रवाई की। जांच के दौरान प्रधान ट्रेडर्स, पुसौर में 5 टन सिंगल सुपर फास्फेट तथा अग्रवाल खाद भंडार, पुसौर से 9.225 टन नीम लेपित यूरिया बिना पीओएस स्टॉक के पाए जाने पर कुल 14.225 टन उर्वरक जब्त किया गया। जब्त सामग्री को कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। इसी क्रम में विकासखंड रायगढ़ में शंकर ट्रेडिंग कंपनी, कोतरा एवं सेवा सहकारी समिति, बायंग को अभिलेख अपूर्ण पाए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। वहीं घरघोड़ा क्षेत्र में महामाया जनरल स्टोर और अग्रवाल खाद भंडार को पीओएस एवं भौतिक स्टॉक में अंतर मिलने पर नोटिस दिया गया है।

 



इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

उप संचालक कृषि अनिल वर्मा ने सभी निरीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि किसी भी प्रकार की अनियमितता मिलने पर तत्काल कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करें। किसानों को उचित मूल्य पर पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए विभाग द्वारा लगातार निगरानी और आवश्यक कार्रवाई जारी रहेगी। इस कार्रवाई में सहायक संचालक कृषि हिन्द कुमार भगत, उर्वरक निरीक्षक नृपराज डनसेना, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी रोहित पटेल एवं उर्वरक निरीक्षक श्रीमती मनीषा राठौर उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : दीपावली की सजावट में कभी खास पहचान रखने वाला जंगली पीला गेंदा विलुप्ति के कगार पर, किसान स्कूल के संचालक ने दिलाई नई पहचान, संचालक दीनदयाल यादव के प्रयासों को मिली राष्ट्रीय पहचान, भारत सरकार के पौधा किस्म एवं कृषक अधिकार संरक्षण प्राधिकरण ने 11 जुलाई 2024 को जारी किया 2150 पंजीयन क्रमांक, वर्ष 2016 में संरक्षण एवं पंजीयन के लिए किया था आवेदन

Related posts:

error: Content is protected !!