अब इन रसोई गैस उपभोक्ताओं को नहीं मिलेगी सब्सिडी !, सरकार बना रही नया प्लान…

नई दिल्ली. LPG Subsidy new Rule रसोई गैस सिलेंडर की सब्सिडी को लेकर बड़ी खबर मिल सकती है। चर्चा है कि रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1000 तक पहुंच जाएगी, LPG सिलेंडर बढ़ती महंगाई को लेकर सरकार के विचार अभी सामने नहीं आए हैं, लेकिन सरकार के एक आंतरिक मूल्यांकन (Internal Assessment) में इसके संकेत मिल रहा है कि उपभोक्ता एक सिलेंडर के लिए 1000 रुपये तक देने के लिए तैयार हैं।एलपीजी सिलेंडर को लेकर सरकार दो रुख अपना सकती है, पहला, या तो सरकार बिना सब्सिडी के सिलेंडर सप्लाई करे, दूसरा, कुछ चुनिंदा उपभोक्ताओं को भी सब्सिडी का लाभ दिया जाए।
अब तक मिली जानकारी के अनुसार, 10 लाख रुपये इनकम के नियम को लागू रखा जाएगा और उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को सब्सिडी का लाभ मिलेगा, आपको बता दें कि बाकी लोगों के लिए सब्सिडी खत्म हो सकती है।आपको बता दें कि पिछले कई महीनों से कुछ जगहों पर एलपीजी पर सब्सिडी बंद है और यह नियम मई 2020 से चला आ रहा है, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कोरोना महामारी के दौरान कच्चे तेल और गैस की कीमतें लगातार गिरी है उसके बाद ही यह कदम उठाया गया, हालांकि इस वक्त तक सरकार ने एलपीजी सिलेंडर (LPG cylinder) पर पूरी तरह से सब्सिडी बंद नहीं की है।सब्सिडी पर सरकार का खर्च वित्तीय वर्ष 2021 के दौरान 3,559 रुपये रहा.
वित्तीय वर्ष 2020 में यह खर्च 24,468 करोड़ रुपये का था। दरअसल ये डीबीटी स्कीम के तहत है जिसकी शुरुआत जनवरी 2015 में की गई थी जिसके तहत ग्राहकों को गैर सब्सिडी एलपीजी सिलेंडर का पूरा पैसा चुकाना होता है।

 



इसे भी पढ़े -  CG BIG NEWS : पटवारी हड़ताल पर सरकार का बड़ा एक्शन, प्रदेश में हड़ताली पटवारियों को अब तक 3912 कारण बताओ नोटिस जारी, 141 पटवारी निलंबित, 95 का तबादला, 336 के खिलाफ सख्त कार्रवाई...देखिए पूरी सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!