रेखा को इस एक्टर ने बांहों में जकड़कर किया था KISS, आंखो से निकल गए थे आंसू…

बॉलीवुड की कुछ एक्ट्रेसेस ऐसी हैं, जिनका नूर उम्र से साथ ढला नहीं। रेखा (Rekha) उनमें से एक हैं. उम्र का पहिया जैसे-जैसे घूम रहा है, रेखा की खूबसूरती, उनकी दिलकश अदाएं लोगों को कल की तरह ही दीवाना कर रही हैं। वो उतनी ही खूबसूरत हैं, जितनी वो दशकों पहले नजर आती थीं। रेखा के सामने बड़ी-बड़ी हीरोइनें फीकी लगती हैं. रेखा के जीवन के कई ऐसी बातें हैं, जिससे दुनिया आज भी अनजान हैं।
12 साल की उम्र से शुरू किया काम
बॉलीवुड का सदाबहार एक्ट्रेस रेखा (Rekha) की जिंदगी काफी मुश्किल थीं। रेखा की मां पर इतना कर्ज था कि छोटी सी उम्र में ही उनको काम करना पड़ा। रेखा ने 12 साल की उम्र में तमिल फिल्म में काम करना शुरू कर दिया था। बचपन में तंगी ऐसी कि न करने पर सजा का डर होता था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेखा जब छोटी सी उम्र में काम करके थक जाती थीं और काम पर जाने से मना करती थीं तो भाई उनको मारते थे।
तंग करने के लिए बनाया था प्लान
यासीर उस्मान ने अपनी किताब ‘रेखा एन अनटोल्ड स्टोरी में एक फिल्म की शूटिंग का जिक्र किया गया है। किताब में लिखा है कि फिल्म ‘अनजाना सफर’ के डायरेक्टर राजा नवाठे और फिल्म के हीरो बिश्ववजीत ने रेखा को तंग करने के लिए फिल्म का सीन शूट करने का प्लान बनाया, जिसके बारे में रेखा को नहीं बताया गया।
लोग तालियां बजा रहे थे और वो…
15 साल की रेखा रोमांटिक गाने के शूट के लिए सेट पर पहुंचीं और जैसे ही डायरेक्टर ने एक्शन बोला बिश्ववजीत ने रेखा को बांहों में भरा और उन्हें किस करने लगे. रेखा को इसकी जानकारी पहले से बिल्कुल नहीं थी। बिश्ववजीत 5 मिनट तक रेखा को किस करते रहे. यूनिट के लोग चीयर कर रहे थे, लेकिन रेखा की आंखों में आंसू बहने लगे।
कहा जाता है कि फिल्म ‘मुकद्दर का सिकंदर’ के बाद से ही अमिताभ-रेखा के बीच नजदीकियां बढ़ी थीं। फिल्म ‘गंगा की सौगंध’ के सेट पर अमिताभ ने रेखा को परेशान करने वाले एक शख्स की पिटाई कर दी थी। 1982 में नीतू और ऋषि की शादी में पहली बार सिंदूर में दिखीं, उन्हें देखकर चर्चा होने लगी कि रेखा ने शादी किससे की है।
आपको बता दें कि बतौर हीरोइन रेखा की पहली तेलुगु फिल्म आई 1968 में आई। बॉलीवुड में रेखा को 1970 में फिल्म ‘सावन भादो’ में पहला ब्रेक मिला, ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी।

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

Related posts:

error: Content is protected !!