इस साल रणबीर-आलिया नहीं लेंगे सात फेरे, अप्रैल 2022 तक के लिए टली शादी

मुंबई: Ranbir-Alia Wedding Extended विक्की कौशल- कटरीना कैफ की शादी के चर्चाओं के बीच एक बार फिर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी को लेकर चर्चा होने लगी है। बताया जा रहा है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी टल गई है और अब दोनों अप्रैल 2022 में शादी के बंधन में बंधेंगे।
दरअसल, विरल भियानी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट पर रणबीर आलिया की तस्वीर के ऊपर विरल ने लिखा है- ‘शादी अप्रैल 2022 तक के लिए टल गई है।’ इसके साथ ही कैप्शन में विरल ने लिखा, ‘इस साल रणबीर- आलिया की शादी नहीं होगी, लेकिन विक्की कौशल और कटरीना कैफ शादी के बंधन में बंध जाएंगे।
अपने पोस्ट के कैप्शन में विरल ने आगे लिखा कि ‘हमारी जानकारी के मुताबिक रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने अपने वर्क कमिटमेंट्स के चलते ऐसा फैसला लिया है।’ याद दिला दें कि सोमवार को रणबीर कपूर क्लिनिक के बाहर जबकि आलिया भट्ट, एयरपोर्ट पर नजर आई थीं।

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

Related posts:

error: Content is protected !!