अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका को लेकर विराट कोहली ने कह दी ऐसी बात…

नई दिल्ली. बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के पति और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने बीते दिन अपना जन्मदिन मनाया। अनुष्का शर्मा ने भी पति विराट कोहली को बर्थडे पर विश किया था, वहीं इस समय विराट कोहली टी 20 वर्ल्डचप के मैच के लिए दुबई में हैं। विराट कोहली के साथ उनका परिवार यानी पत्नी और बेटी दोनों ही हैं। ऐसे में हाल ही में जब विराट से उनके बर्थडे सेलिब्रेशन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस पर जो जवाब दिया, उसने उनके फैंस का दिल जीत लिया।
दरअसल, बीते दिन टीम इंडिया का स्कॉटलैंड के साथ मैच था। इस मैच में टीम इंडिया ने जीत हासिल की। जिसके बाद विराट कोहली से मीडिया ने बातचीत की। इस दौरान जब विराट कोहली से उनके बर्थडे सेलिब्रेशन के बारे में बात की गई तो उन्होंने अपने सेलिब्रेशन का हिस्सा वामिका और अनुष्का को बताया। विराट का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वो वामिका और अनुष्का को लेकर बात कर रहे हैं।
विराट ने से जब उनके बर्थडे सेलिब्रेशन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, ‘मुझे लगता है कि मैं अब उस फेस से निकल चुका हूं। मेरा मतलब है कि मेरा परिवार यहां है। अनुष्का और वामिका यहां हैं। बस यही मेरे लिए सेलिब्रेशन है। इस समय परिवार का आसपास रहना काफी है बायो-बबल में जीवन बहुत मुश्किल है। यह अपने आप में एक वरदान है। टीम अद्भुत रही है, सभी ने मुझे विश किया।’

 



इसे भी पढ़े -  Sarguja Police Transfer News : पुलिस विभाग में हुआ बड़ा फेरबदल, 7 टीआई सहित 46 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, SSP ने जारी किया आदेश, देखिए पूरी सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!