नशे में धुत प्रिंसिपल सहित 9 शिक्षकों ने किया 10वीं की छात्रा का रेप, दो लेडी टीचर बना रही थी वीडियो…

अलवर. जिले के एक सरकारी स्कूल से सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरअसल, 10वीं कक्षा में पने वाली एक छात्रा ने स्कूल के प्रिंसिपल और 9 शिक्षकों पर रेप का आरोप लगाया है। हैरानी की बात ये है कि शिक्षकों की इस शर्मनाक करतूत में शिक्षिकाओं ने भी साथ दिया है। छात्रा का आरोप है कि घटना के दोरान शिक्षिकाएं वीडियो बना रही थी। मामले में तीन छात्राओं ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। ह तीनों छात्राएं कक्षा 3, 4 और 6 में पढ़ती है। मांढ़ण पुलिस थाना अधिकारी मुकेश यादव ने बताया कि पीड़ित छात्रा के पिता ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए लिखा कि वह ट्रक चालक है। उसकी पत्नी बोल व सुन नहीं सकती और बेटी 10वीं कक्षा में पढ़ती है।

 



इसे भी पढ़े -  Raigarh News : राज्यपाल के हाथों सम्मानित होंगी रायगढ़ की दो शिक्षिकाएं, नवाचार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए हुआ चयन, बच्चों की सफलता को माना सबसे बड़ी उपलब्धि, माताओं को विद्यालय से जोड़कर बढ़ाया शैक्षणिक स्तर

पिछले दिनों वह ट्रक चलाकर कुछ दिनों बाद घर आया तो पता चला कि बेटी कई दिनों से स्कूल नहीं जा रही है। पिता ने बेटी से स्कूल जाने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया और रोने लगी। पूछने पर उसने शिक्षकों द्वारा दुष्कर्म करने और वीडियो बनाने की बात बताई। पीड़िता ने पिता को बताया कि शिक्षक पिछले एक साल से दुष्कर्म कर रहे थे। पिछले सप्ताह प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुमार, शिक्षक राजकुमार और प्रमोद ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया । दो शिक्षिका मनीषा यादव और अनिता कुमारी उसे शिक्षक सुरेश मीणा के कमरे में पढ़ाई कराने के बहाने से ले गई थी, जहां तीनों ने सामूहिक रूप से दुष्कर्म किया ।

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : 50 टीबी मरीजों को सिविल अस्पताल खरसिया में फ़ूड बास्केट का किया गया वितरण, मरीजों को नियमित दवा सेवन के साथ पौष्टिक आहार लेने के लिए भी किया गया जागरूक

दो शिक्षिकाओं ने पीड़िता से कहा तुम गरीब हो तुम्हारी स्कूल की फीस, यूनिफॉर्म और किताबें हम दे देंगे,लेकिन तुमकों शिक्षकों को खुश करना होगा । दोनों शिक्षिकाओं ने जबरन उसके कपड़े उतार दिए और फिर प्रधानाध्यापक व दो शिक्षकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।पीड़िता का आरोप है कि शिक्षकों ने घटना को अंजाम देते समय शराब पी रखी थी। इससे पहले एक साल के दौरान सुरेश,राजीव कुमार,सतीश और मनीष सहित दो अन्य शिक्षकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया था ।

पढ़ाई के कारण उसने मुंह नहीं खोला, लेकिन जब पिछले दिनों प्रधानाध्यापक सहित तीन शिक्षकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया तो उसने स्कूल जाना छोड़ दिया । इस मामले में शिक्षामंत्री डॉ.बी.डी.कल्ला से बात करने का प्रयास किया गया,लेकिन वह उपलब्ध नहीं हो सके।

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : 50 टीबी मरीजों को सिविल अस्पताल खरसिया में फ़ूड बास्केट का किया गया वितरण, मरीजों को नियमित दवा सेवन के साथ पौष्टिक आहार लेने के लिए भी किया गया जागरूक

Related posts:

Leave a Reply

error: Content is protected !!