सोना खरीदने का बेहतरीन मौका, रिकॉर्ड हाई से 7400 रुपए से भी ज्यादा सस्ता मिल रहा है सोना…

नई दिल्ली. वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 398 रुपये के लाभ के साथ 47,762 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 47,364 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 1,033 रुपये की तेजी के साथ 61,147 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 60,114 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना लाभ के साथ 1,808 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी 22.62 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।



इसे भी पढ़े -  CG News : 'बस्तर दौड़ेगा, देश जुड़ेगा’ की थीम पर 22 मार्च को होगा राज्य का सबसे बड़ा स्पोर्ट्स इवेंट, फिटनेस और विरासत का उत्सव- बस्तर को ग्लोबल टूरिज्म मैप पर लाने की बड़ी तैयारी

ऑलटाइम हाई से सोना 7439 और चांदी 18269 रुपये मिल रहा है सस्ता

Gold is getting cheaper by Rs 7400 हालांकि इसके बाद भी सोना अभी अपने ऑलटाइम हाई से करीब 7439 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिक रहा है। सोने ने अपना ऑलटाइम हाई अगस्त 2020 में बनाया था। उस वक्त सोना 56200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 18269 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा है। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।

इसे भी पढ़े -  Gold Silver Prices: वाह! सोना 11,000 रुपये सस्‍ता हो गया, चांदी के दाम 28,000 रुपये गिरे, जानिए 21 मार्च, शनिवार को क्‍या भाव बिक रहा गोल्‍ड-सिल्‍वर

error: Content is protected !!