JIO ग्राहकों को बड़ा तोहफा! 400 रुपए से भी कम कीमत पर मिल रहा है 6GB डेटा, बस करना होगा ये काम

नई दिल्लीः हाल ही में टेलीकॉम जगत की दिग्गज कंपनियों ने अपने प्लान्स की कीमतों में इजाफा किया है। ऐसे कंपनियों की सूची में जियो भी शामिल है। जियो ने भी अपने प्लान्स के दाम में इजाफा किया है। ऐसे में ग्राहकों को ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ रहे है। यदि आप जियो कंपनी के ग्राहक है तो आपको हम एक खास प्लान के बारे में बताने जा रहे है, जिसके माध्यम से आप 400 रुपये से कम में 84 दिन के प्लान का फायदा उठा सकते हैं।



इसे भी पढ़े -  IAS Anurag Yadav कौन हैं? ज‍िनकी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से हुई बहस

दरअसल, रियालंय जियो की तरफ से एक खास प्लान दिया जा रहा है, जिसकी मदद से यूजर्स सिर्फ 395 रुपये खर्च करके 84 दिन की वैलिडिटी हासिल कर सकता है। इस प्लान से रिचार्ज कराने के लिए यूजर्स को एक खास प्रोसेस को फॉलो करना होगा।

395 रुपये वाला रिचार्ज कराने के लिए यूजर्स को पहले फोन या कंप्यूटर व लैपटॉप में जियो की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा। या फिर फोन में मौजूद माय जियो ऐप ओपेन करना होगा। इसके बाद प्रीपेड रिचार्ज प्लान में जाएं। जहां वैल्यू का विकल्प चुनें, उसके बाद स्क्रीन पर 395 रुपये का रिचार्ज प्लान नजर आने लगेगा। 395 रुपये के रिचार्ज प्लान के तहत यूजर्स को 84 दिन तक अनलिमिटेड कॉलिंग, कुल 6 जीबी डेटा, कुल 1000SMS आदि मिलते हैं। इसमें जियो के कॉम्प्लीमेंट्री ऐप का एक्सेस भी मिलता है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल की दूरदर्शिता, बरसात से पहले 18 वार्डों में नालियों की सफाई अभियान शुरू, नगरवासियों ने इस पहल की सराहना

error: Content is protected !!