Malkharoda News : कलमी गांव में “गांव चलो-घर चलो” अभियान का जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा ने किया शुभारंभ, कहा, ‘शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे यह भाजपा सरकार की मंशा’

सक्ती. मालखरौदा क्षेत्र के कलमी गांव में “गांव चलो-घर चलो” अभियान का जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा ने शुभारंभ किया. अभियान के दौरान बुजुर्ग सम्मान, हितग्राही संपर्क तथा समलाई माता मंदिर परिसर का सफाई अभियान कर ग्राम का भ्रमण किया गया. प्रधानमंत्री आवास योजना के ग्रामीण हितग्राहियों के घरों में जाकर बातचीत की. महतारी वंदन योजना की हितग्राही महिलाओं से भी चर्चा की.

 



इस मौके पर मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा ने बताया कि केंद्र एवं राज्य शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे यह भाजपा सरकार की मंशा है. गांव चलो घर चलो अभियान का यही उद्देश्य भी है. जिससे अंतिम छोर तक ग्रामीणों को इसका लाभ मिल सके.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष जगदीश चन्द्रा, महामंत्री राजेश चन्द्रा, मंडल उपाध्यक्ष पंकज पटेल, साहेब लाल गबेल, कोषाध्यक्ष मदन यादव, मंडल मंत्री गीता रात्रे, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष ज्वाला रात्रे, महामंत्री निशांत गबेल, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष मुकेश सोनवानी, ग्राम के वरिष्ठ कार्यकर्ता चक्रधर साहू, प्राभरी हीरा साहू, संचालक सोहित साहू, गीता सहिस, ग्राम के सरपंच ,उपसरपंच, पंच गण सहित ग्राम के गणमान्य नागरिक व मातृ शक्ति माताएं, बूथ अध्यक्ष विशेष रूप से उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

Related posts:

error: Content is protected !!