BSF Recruitment 2021 : बीएसएफ में निकली कई पदों पर भर्ती, 92300 रुपए तक प्रति माह मिलेगी सैलरी… देखिए डिटेल…

नई दिल्ली. सीमा सुरक्षा बल में 72 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार BSF Group C Recruitment 2021 के लिए आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर 29 दिसंबर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 नवंबर से शुरू की जा चुकी है।

 



सीमा सुरक्षा बल में इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 25 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार एससी / एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में 5 साल और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 3 साल की छूट दी जाएगी। सभी योग्य उम्मीदवार BSF Constable Recruitment 2021 के लिए आधिकारिक वेबसाइटrectt.bsf.gov.in पर 29 दिसंबर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को 100 रुपए आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : कलेक्टर जयश्री जैन रैनखोल और दमाउधारा ऋषभतीर्थ स्थल पर पहुंची, पर्यटन को बढ़ावा और संभावनाओं के विकास के दिए निर्देश

इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, डाक्यूमेंटेशन, फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट, प्रैक्टिकल / ट्रेड टेस्ट और मेडिकल एग्जामिनेशन के आधार पर किया जाएगा। इस लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग / जनरल इंग्लिश, जनरल अवेयरनेस और टेक्निकल सब्जेक्ट से कुल 100 अंकों के 100 ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को हल करने के लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे का समय दिया जाएगा।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ शिक्षण संस्थान बनाहिल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, छात्र-छात्राओं में दिखा विशेष उत्साह

Related posts:

error: Content is protected !!