छत्तीसगढ़ में शीतलहर, मैनपाट, सामरी पाट में 1 डिग्री पहुंचा पारा, जमी ओस की बूंदें

अंबिकापुर. छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जिसके चलते जनजीवन प्रभावित हुआ है। इधर छत्तीसगढ़ का शिमला कहे जाने वाले अंबिकापुर जिले के मैनपाट, सामरी पाट में पारा 1 डिग्री तक पहुंच गया है। ​



तापमान में गिरावट होने से ओस की बूंदें जम गई। वहीं लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। दूसरी ओर कड़ाके की ठंड के चलते फसलों को नुकसान की आशंका बढ़ गई है। जिसे लेकर किसान एक बार फिर परेशान हो गए हैं।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : जिला पंचायत CEO वासु जैन पहुंचे मालखरौदा, निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश, मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा, सरपंच प्रतिनिधि रंजीत अजगल्ले सहित अन्य लोग रहे मौजूद

राजधानी रायपुर के आउटर में भी हाड़ कपा देने वाली ठंड पड़ रही है। रात को शहर के आउटर में तापमान 5 डिग्री तक पहुंच गया। इधर अंबिकापुर और पेंड्रा रोड में तापमान 5 डि​ग्री के आसपास रहा। जशपुर जिले में आज सुबह तापमान 3 डिग्री तक दर्ज किया गया। ठंड से पठारी क्षेत्रों में ओस की बर्फ की चादर नजर आई। जानकारी के अनुसार पंडरापाठ, महनई, नन्हेंसर, सन्ना समेत कई इलाकों में ओस की बूंदें जम गई।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : बनारी गांव में नशामुक्त एवं बाल विवाह मुक्त अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक आयोजित, बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत की दिलाई गई शपथ, युवोदय के स्वयंसेवक ने निभाई सहभागिता

प्रदेशभर में पड़ी कड़ाके की ठंड पिछले साल दिसंबर की तुलना में ज्यादा है। जैसे रायपुर में 2020 में दिसंबर का न्यूनतम तापमान सबसे कम 21 तारीख को 10.5 डिग्री तक गिरा था। इस साल 20 दिसंबर को 9.5 है।

error: Content is protected !!