बिजली के बिल का फिर से लगेगा जनता को झटका, इतने बढ़ सकते हैं प्रति यूनिट दाम

भोपाल: मध्य प्रदेश की करीब साढ़े सात करोड़ आबादी को बिजली के बिल का फिर से करंट लगने वाला है। राज्य की बिजली कंपनियों ने साल भर के भीतर तीसरी बार बिजली के दाम बढ़ाने की तैयारी की है। एक यूनिट बिजली के दाम में 28 से 58 पैसे तक की बढ़ोतरी हो सकती है

 



दरअसल नए वित्तीय वर्ष के लिए बिजली कंपनियों ने बिजली की दरों को 8.71 प्रतिशत तक बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है। इसके लिए तीनों बिजली कम्पनियों ने विद्युत नियामक आयोग के सामने याचिका दायर की थी, जिसे आयोग ने स्वीकार कर लिया है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : समाजसेविका इंजी. मंजूषा पाटले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन की बनीं प्रदेश महासचिव...समर्थकों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल...

वहीं बीजेपी सरकार पर गरीबों के साथ धोखा देने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस विधायक सतीश सिंह सिकरवार ने कहा कि पहले से ही मध्यप्रदेश में बिजली की कीमतें पड़ोसी राज्यों के मुकाबले ज्यादा हैं, फिर भी सरकार कीमत बढ़ाने की तैयारी में है। पार्टी शीतकालीन सत्र में इसका विरोध करेगी। उधर मंत्री हरदीप सिंह डंग ने कहा कि सरकार की कोशिश है कि बिजली उपभोक्ताओं को जल्द सस्ती सोलर एनर्जी दी जाए।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : चंद्रपुर पदयात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का हुआ भव्य उद्घाटन, सांसद कमलेश जांगड़े ने किया शुभारंभ, 27 वर्षों से जारी पदयात्रा के लिए अतिथियों ने दी शुभकामनाएं

Related posts:

error: Content is protected !!