धासुं लुक और फीचर्स के साथ अगले महीने लॉन्च होगी सबकी चहेती Mahindra Bolero !, जानिए क्या होगी खासियत…

नई दिल्ली. एसयूवी सेग्मेंट में भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा पंसद की जाने वाली गाड़ी का नाम अगर कोई पूछे तो जुबान में एक ही नाम आता है, वो है महिंद्रा बोलेरो (Mahindra Bolero)। हालांकि कंपनी ने बीते साल कुछ बोलेरो में कुछ बदलाव किए थे, जिसके लुक को लेकर ग्राहकों ने नापंसद किया था, लेकिन बोलेरो एक बार फिर अपने नए लुक और ​फीचर्स के साथ मार्केट में एंट्री करने वाली है। बताया जा रहा है कि इस धाकड़ SUV का फेसलिफ्ट मॉडल जनवरी 2022 में लॉन्च करने वाली है, जिसे बिना किसी स्टिकर के पहले भी टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है।



Mahindra Bolero 2022 रशलेन की एक खबर के अनुसार महिंद्रा ऑटोमोटिव जनवरी 2022 में नई कार लॉन्च कर देगी, वहीं कंपनी की ओर से अब तक इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिल पाई है। SUV के अगले हिस्से में फॉगलैंप हाउसिंग दी गई है और ये टॉप मॉडल के साथ मिल सकते हैं। हेडलैंप पहले जैसी डिजाइन वाला है लेकिन इसके अंदर की डिजाइन में कुछ बदलाव दिख रहा है। कंपनी इस नई SUV के साथ नए फीचर्स भी जोड़ सकती है, जिसमें बदला हुआ डैशबोर्ड और अपहोल्स्ट्री मिल सकती है। इसके अलावा नए फीचर्स और बदला हुआ केबिन नई महिंद्रा बोलेरो को मिल सकता।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में प्री होली सेलिब्रेशन का हुआ आयोजन, छात्र-छात्राओं ने लगाए खूब ठुमके

2022 महिंद्रा बोलेरो के साथ मौजूदा मॉडल वाला 1.5-लीटर डीजल इंजन मिल सकता है जो 75 बीएचपी ताकत और 210 एनएम पीक टॉर्क बनाता है। इस इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। एआरएआई के अनुसार एक लीटर डीजल में ये SUV 16.7 किमी तक चलती है। तीन सिलेंडर वाला होने के बाद भी ये इंजन तगड़ा है और तेजी से कार को रफ्तार पर ले आता है। महिंद्रा 2022 बोलेरो के अलावा नई जनरेशन स्कॉर्पियो पर भी काम कर रही है जिसे जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाने वाला है। कंपनी नई स्कॉर्पियो को पूरी तरह नए लुक में लाने वाली है और ये नया मॉडल मौजूदा SUV की जगह नहीं लेगा, बल्कि दोनों स्कॉर्पियो साथ बेची जाएंगी।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : रामपुर (कापन) में वेल विशर फाउंडेशन ने उत्साहपूर्वक मनाई होली, बच्चों संग बांटी खुशियां, संस्था द्वारा बच्चों को पिचकारी, रंग, गुलाल, बिस्किट, चॉकलेट बांटी गई

error: Content is protected !!