बिच्छू के डंक से 3 साल की बच्ची की मौत, जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. बाराद्वार थाना क्षेत्र के डूमरपारा गांव में बिच्छू के डंक से 3 साल की बच्ची की मौत हो गई. मामले में मर्ग कायम कर पुलिस जांच कर रही है.

 



बाराद्वार थाने के टीआई तेजकुमार यादव ने बताया कि डूमरपारा गांव के सन्तोष बंजारे की 3 साल की बेटी संध्या, अपनी सहेलियों के साथ खेल रही थी, तभी उसे बिच्छू ने डंक मार दिया. इसके बाद परिजन ने बच्ची का झाड़फूंक से इलाज कराया, कुछ देर बाद लड़की ने उल्टी करनी शुरू कर दी. यहां मासूम ने दम तोड़ दिया. घटना की सूचना पुलिस को दी गई और मौके पर पहुंचकर पुलिस ने पंचनामा कर शव का पोस्टमार्टम कराया. प्रकरण में मर्ग कायम कर पुलिस जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Champa Death News : तालाब में डूबने से बुजुर्ग महिला की हुई मौत, पुलिस कर रही जांच

Related posts:

error: Content is protected !!