किसानों ने आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान, 14 महीने बाद दिल्ली से करेंगे घर वापसी

नई दिल्ली. कृषि कानूनों की वापसी के बाद अब आखिरकार किसानों ने अपना आंदोलन खत्म करने का ऐलान कर दिया है। 11 दिसंबर से किसान अपने-अपने घरों की ओर लौटेंगे। संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक के बाद किसान नेता गुरनाम सिंह चारुनी ने कहा कि हमने अपना आंदोलन स्थगित करने का फैसला किया है। हम 15 जनवरी को समीक्षा बैठक करेंगे। अगर सरकार अपने वादे पूरे नहीं करती है, तो हम अपना आंदोलन फिर से शुरू कर सकते हैं।



इसे भी पढ़े -  Guerrilla 450 नए अवतार में तैयार, Royal Enfield ने रीलीज किया टीजर, इस दिन होगी लॉन्च

सरकार की ओर से मिले नए प्रस्ताव पर किसान संगठनों में सैद्धांतिक सहमति पहले बन गई थी, लेकिन गुरुवार दोपहर को इस पर लंबी चर्चा के बाद फैसला हुआ। इस मीटिंग में किसान संगठनों के 200 से ज्यादा प्रतिनिधि मौजूद थे। सिंघु बॉर्डर का माहौल भी किसानों की वापसी का संकेत दे रहा है। यहां लोग टेंट हटाने लगे हैं और लंगर आदि का सामान गाड़ियों में रखा जाने लगा है।

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : बीरभांठा में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान 2026 की तैयारी को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित, जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा, जिला पंचायत सभापति एवं प्रशिक्षण प्रभारी सुशीला सिन्हा रही मौजूद

Leave a Reply

error: Content is protected !!