UPSC ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट किया जारी, अनुज अग्निहोत्री ने किया टॉप… देखिए टॉप 10 की सूची

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर आज जारी किया है. जिन भी उम्मीदवारों ने UPSC CSE 2025 एग्जाम दिया है वो UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं. इस परीक्षा के जरिए IAS, IPS और IFS का चयन किया जाता है. इस साल अनुज अग्निहोत्री ने सिविल सेवा एग्जाम में प्रथम स्थान हासिल किया है. दूसरे स्थान पर राजेश्वरी सुवे म और तीसरे स्थान पर अकांश ढुल हैं.

 



UPSC CSE 2025 परीक्षा के टॉपर के नाम
1 अनुज अग्निहोत्री
2 राजेश्वरी सुवे
3 अकांश ढुल
4 राघव झुनझुनवाला
5 ईशान भटनागर
6 ज़िनिया अरोड़ा
7 ए आर राजा मोहिद्दीन
8 पक्षल
9 आस्था जैन
10 उज्ज्वल प्रियांक

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नवरात्रि के पावन पर्व पर मां के आशीर्वाद से 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने परिवारों के चरण पखारकर किया स्वागत, जिले को धर्मांतरण मुक्त बनाने का आह्वान

आयोग के अनुसार कुल 958 उम्मीदवार ने इस साल ये परीक्षा पास की है. UPSC की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि सभी चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति प्रक्रिया से संबंधित निर्देश जल्द ही भेजे जाएंगे. परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) सहित विभिन्न केंद्रीय सेवाओं में नियुक्ति मिलती है.

UPSC CSE 2025 लिखित परीक्षा अगस्त 2025 में आयोजित हुई थी, जबकि इंटरव्यू दिसंबर 2025 से फरवरी 2026 के बीच चले थे.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : लोकतंत्र में आरोप नहीं, ठोस प्रमाण मायने रखते हैं : लोकेश साहू

UPSC CSE रिजल्ट कैसे चेक क: Steps to Download UPSC CSE Result 2025
UPSC CSE रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट https://upsc.gov.in upsc.gov.in पर जाएं.
होमपेज पर What’s New सेक्शन में दिखेगा. इसमें Examination > Active Examinations या Results पर क्लिक करें.
यहां पर एक एग्जाम लिंक होगा- Civil Services (Main/Final) Examination,. इसपर क्लिक कर दें.
अब रिजल्ट एक PDF डॉक्यूमेंट के रूप में दिखाई देगा. डाउनलोड आइकन पर क्लिक करें इसे सेव कर दें.
PDF में अपना रोल नंबर या नाम खोजने के लिए PDF व्यूअर में सर्च फंक्शन (Ctrl+F) का इस्तेमाल करें.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : लोकतंत्र में आरोप नहीं, ठोस प्रमाण मायने रखते हैं : लोकेश साहू

Related posts:

error: Content is protected !!