सोनपरी’ की ‘फ्रूटी’ ने बदला लुक, लाल रंग के ब्वॉयकट बाल देख फैन्स की हो गई बोलती बंद

नई दिल्ली : टीवी इंडस्ट्री से सिनेमा तक अपनी अलग पहचान बनाने वाली कलाकार फ्रूटी यानी कि तनवी हेगड़े अब बड़ी हो चुकी हैं. तनवी ने अपनी एक खास पहचान सोन परी शो से बनाई थी. यह शो तब से अब तक हर एक का पसंदीदा शो रहा है. हालांकि यह सीरियल काफी समय पहले ही खत्म हो चुका था, लेकिन आज भी लोगों की जुबान पर यह शो रहता है यहां तक की तनवी को आज भी लोग फ्रूटी कहकर बुलाते हैं. तनवी के इस दमदार किरदार ने लोगों के दिलों में अपनी एक खास पहचान हमेशा के लिए बना दी.

 



इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

 

बदल गया है पूरा लुक
हाल ही में तनवी हेगड़े की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इस तस्वीरों को देख फैंस के होश ही उड़ गए हैं. जी हां, फ्रूटी यानी कि तनवी हेगड़े का पूरा लुक बदल गया है. फैंस उन्हें इन तस्वीरों में पहचान ही नहीं पा रहे हैं. बता दें कि तनवी ने नया स्टाइल अपनाया है. इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि उन्होंने लाल रंग के बॉय कट बाल किए हुए हैं. इसके साथ ही ब्लैक कलर का शॉर्ट्स और टी-शर्ट एक्ट्रेस के लुक को एक दम यूनीक बना रहा है.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर चुकी हैं तनवी
तनवी हेगड़े के बारे में बताएं तो उन्होंने टीवी के साथ-साथ बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है. सबसे पहले वे ‘गज गामिनी’ फिल्म में नजर आईं थीं. इसके  बाद ‘चैंपियन’, ‘राहुल’, ‘पिता’, ‘वाह लाइफ हो तो ऐसी’, ‘चल चलें’. इसके साथ ही मराठी फिल्म ‘धुरंधर बतावदेकर’, ‘अथांग’ जैसी  फिल्मों में नदर आईं हैं, तनवी ने शाका लाका बूम-बूम सीरियल में भी काम किया है, लेकिन उन्हें पॉपुलेरिटी फ्रूटी के किरदार से ही मिली.

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

Related posts:

error: Content is protected !!