जिस कपड़े का तुम्हारा सूट है उसका मैं पर्दे सिलवाऊंगा’, जब राजकुमार ने उड़ाया था अमिताभ का मजाक… गोविंदा का भी…

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राजकुमार अपने बेबाक अंदाज़ के लिए मशहूर थे। जितने खास अंदाज से वह अपने डायलॉग बोलते थे, उतने ही बैखोफ अंदाज से वह अपनी जिंदगी जीते थे। राजकुमार इतने मुंहफट थे कि उनके द्वारा बोले गए शब्द किसको बुरा लगेगा ? या किसको अच्छा लगेगा ? इस बात का उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता था। इतना ही नहीं, बल्कि कई बार राजकुमार अपने मजाकिया अंदाज से कलाकारों का हंसी मजाक भी उड़ा देते थे।

 



आज हम आपको बताने जा रहे हैं, अमिताभ बच्चन और राजकुमार से जुड़ा एक ऐसा किस्सा, जिसे कम ही लोग जानते हैं। दरअसल, एक पार्टी के दौरान अभिनेता अमिताभ बच्चन बेहद ही शानदार सूट पहन कर आए थे। इसी पार्टी में राजकुमार भी मौजूद थे। अमिताभ बच्चन के सूट की हर कोई तारीफ कर रहा था।

ऐसे में राजकुमार ने भी अमिताभ बच्चन की तारीफ की, वहीं अमिताभ बच्चन खुश होकर कपड़े खरीदने की उस जगह को बताने वाले थे कि उन्हें बीच में टोकते हुए राजकुमार ने कह दिया था कि, “इस तरह के कपड़े के मुझे कुछ पर्दे सिलवाने थे…।” मतलब राजकुमार की बात इस ओर इशारा कर रही थी कि अमिताभ बच्चन द्वारा पहना गया कपड़ा, एक पर्दे की तरह दिखाई देता है। हालांकि, अमिताभ बच्चन इस दौरान सिर्फ मुस्कुराते रहे और उन्होंने राजकुमार को कुछ नहीं कहा, क्योंकि राजकुमार के मजाकिया अंदाज से हर कोई वाकिफ था, ऐसे में अमिताभ बच्चन भी उनकी इस बात को सुनते हुए आगे बढे गए। इतना ही नहीं, बल्कि राजकुमार की इस तरह के मजाक का शिकार सुपरस्टार गोविंदा भी हो चुके थे।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की बेटियों ने बढ़ाया गौरव, NSS में रचा इतिहास, बनाहिल की दो छात्राओं का राष्ट्रीय मंच तक सफर

दरअसल, उस दौरान गोविंदा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत ही की थी। साल 1988 में गोविंदा ने अभिनेता राजकुमार के साथ फिल्म ‘जंगबाज’ में काम किया था। इस दौरान फिल्म के सेट पर दोनों कलाकार बैठे हुए थे।उस समय गोविंदा का अंदाज काफी अलग था और वह बाकी स्टार से काफी स्टाइलिश कपड़े पहना करते थे, जिसके चलते उन्हें खूब तारीफ मिला करती थी। ऐसे में उन्होंने राजकुमार के साथ शूटिंग पर गए उस दिन भी एक आकर्षक शर्ट पहनी हुई थी। गोविंदा को देखते हुए राजकुमार ने उनकी तारीफ की और उनकी बातों से गोविंदा खुशी से झूम उठे और तुरंत गोविंदा ने अपनी शर्ट उतारकर राजकुमार को तोहफे में दे दी। लेकिन दूसरे ही दिन गोविंदा ने फिल्म के सेट पर देखा कि अगले दिन राजकुमार ने उनकी दी हुई शर्ट का रुमाल बना लिया था और वह इस रूमाल से अपनी नाक साफ किया करते थे। राजकुमार का इस तरह का बर्ताव देख गोविंदा हैरान रह गए। हालांकि, उनके मुंह से कुछ शब्द नहीं निकले और उन्होंने इस बात को इग्नोर कर दिया।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारी बारिश की आशंका को देखते हुए किसान धान की कटाई टालें, कटी फसल को तिरपाल से ढककर रखें : इंजी. रवि पाण्डेय

आपको बता दें, राजकुमार फिल्मों में काम करने से पहले मुंबई के एक पुलिस थाने में नौकरी करते थे। इस दौरान मशहूर डायरेक्टर बलदेव दुबे, पुलिस स्टेशन कुछ काम के लिए पहुंचे थे। ऐसे में उन्हें राजकुमार के बात करने का अंदाज खूब पसंद आया और इसके बाद उन्होंने अपनी फिल्म ‘शाही बाजार’ के लिए उन्हें बतौर एक्टर को ले लिया।

राजकुमार भी फिल्म के ऑफर को ठुकरा ना सके और उन्होंने खुशी-खुशी हां कर ली। वैसे तो राजकुमार की पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी, लेकिन उनके अंदाज और उनके डायलॉग बोलने के तरीके को खूब पसंद किया गया था। इसके बाद उन्होंने हिंदी सिनेमा को एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

Related posts:

error: Content is protected !!