समलैंगिक जोड़े ने धूमधाम से रचाई शादी, परिवार के लोग हुए शामिल, देखें मेहंदी, रिंग सेरेमनी की फोटो…

तेलंगाना. एक दशक लंबे रिश्ते को आगे बढ़ाते हुए समलैंगिक सुप्रियो चक्रवर्ती और अभय डांग शादी के बंधन में बंध गए। वहीं विवाह समारोह में परिवार और दोस्तों ने जमकर इस पल का लुफ्त उठाया। कई यादगार फोटो भी लिए जो अब का​फी चर्चा का विषय बना हुआ है।

 



मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इसे तेलंगाना का पहला समलैंगिक जोड़ा माना जा रहा है। बता दें कि हैदराबाद के एक रिसॉर्ट में समलैंगिक जोड़े ने शादी रचाई। शादी समारोह में सुप्रियो (31) और अभय (34) ने एक दूसरे को अंगूठी पहनाई और फिर साथ निभाने का संकल्प लिया। समलैंगिक जोड़े की दोस्त सोफिया डेविड ने यह शादी करवाई।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल में स्थित श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की होनहार छात्रा ममता बंजारे का शानदार प्रदर्शन, विश्वविद्यालय स्तर के लिए दूसरी बार चयनित

अपनी शादी को लेकर सुप्रियो ने कहा कि इसने सभी को संदेश दिया है कि खुश रहने के लिए किसी की इजाजत की जरूरत नहीं है। बता दें कि शादी बंगाली और पंजाबी की रस्मों के साथ धूमधाम से हुई।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नवरात्रि के पावन पर्व पर मां के आशीर्वाद से 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने परिवारों के चरण पखारकर किया स्वागत, जिले को धर्मांतरण मुक्त बनाने का आह्वान

उल्लेखनीय है कि दोनों 8 साल से रिलेशन में थी, वहीं अब दोनों ने धूमधाम से शादी कर अपने रिलेशन को पक्का किया है।

error: Content is protected !!