चेहरे की झुर्रियां कम करने के लिए 73 साल की हेमा मालिनी लगाती हैं ये क्रीम, रोज रात इतने बजे खा लेती हैं खाना

हेमा मालिनी उन अदाकाराओं में से एक हैं, जिनकी ब्यूटी ऐसी है जिस पर समय का असर भी कम ही नजर आता है। ये एक्ट्रेस 73 साल की है, लेकिन आज भी उनकी त्वचा पर बिना मेकअप के भी जो ग्लो नजर आता है, वो तो कई यंग बीटाउन एक्ट्रेसेस से भी ज्यादा है। वहीं 70 क्रॉस करने के बाद भी हेमा की स्किन काफी यंग नजर आती है, जिससे कोई भी उनका चेहरा देखने के बाद उनकी उम्र को लेकर धोखा ही खा जाए। हालांकि, अपनी त्वचा को इस तरह से निखरा, फ्लॉलेस और ग्लोइंग रखने के लिए हेमा काफी मेहनत भी करती हैं।

 



कई इंटरव्यूज में हेमा मालिनी ने अपने स्किनकेयर को लेकर बहुत खुलकर बात की हैं। इनमें उन्होंने बताया था कि कैसे वह अपनी डायट से लेकर वर्कआउट को लेकर बहुत स्ट्रिक्ट हैं, जो उन्हें हेल्दी बॉडी ऐंड स्किन पाने में मदद करता है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी त्वचा पर इस्तेमाल की जाने वाली क्रीम्स और ऑइल तक के बारे में भी बताया है। ये वो तरीके हैं, जिन्हें कोई भी महिला अपने डेली रूटीन में आसानी से शामिल कर सकती है। इसके लिए उन्हें ज्यादा स्ट्रेस लेने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। तो चलिए जानते हैं हेमा के जवां दिखने के ब्यूटी सीक्रेट्स।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : मां दुर्गा के पंडाल में गूंजे माता के जयकारे, जगराता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय हुए शामिल, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

इतने बजे खा लेती हैं खाना

हेमा मालिनी अपनी डायट में हरी पत्तेदार सब्जियों को शामिल करना पसंद करती हैं। वह पूरी तरह से शाकाहारी हैं। इसके साथ ही वह जंक फूड खाने से बचती हैं और बाहर का खाना भी कम ही खाती हैं। वह अपने खाने में तेल-मसाला भी कम रखवाती हैं। हेमा ने शेयर किया था कि वह रात को 8 बजे तक अपना डिनर कर लेती हैं। नाइट मील को भी वह लाइट रखना पसंद करती हैं। उन्होंने शेयर किया था कि ये उनके कॉम्प्लेक्शन को बेहतर बनाने में भी मदद करता है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : पिपरसत्ती गांव में नवरात्रि की धूम, महिला सेवा समिति ने की मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना, उत्साहपूर्वक महिलाओं ने लिया भाग

रोज पीती हैं इतना पानी

हेमा मालिनी अपनी त्वचा पर अरोमा ऑइल का इस्तेमाल करती हैं। इसके साथ ही वह रोज क्लेन्ज़िंग मिल्क का यूज करती हैं। स्किन हाइड्रेशन के लिए हेमा 2-3 लीटर पानी जरूर पीती हैं। ये टॉक्सिन्स को फ्लश आउट करने और स्किन को ग्लोइंग व फ्लॉलेस बनाने में मदद करता है। हाइड्रेशन लेवल जब मेनटेन रहता है तो त्वचा कोमल भी बनी रहती है, जिससे ड्राईनेस से त्वचा पर आने वाले एजिंग के साइन्स दूर ही रहते हैं।

लगाती हैं ये क्रीम

एक ओर जहां एक्ट्रेसेस अपनी क्रीम्स आदि को लेकर सीक्रेसी बनाकर रखती हैं, वहीं हेमा मालिनी इसे लेकर खुलकर बात करती हैं। स्टाइलमीइंडिया.कॉम से बात करते हुए उन्होंने बताया था कि वह भी ऐंटी-एजिंग टेक्नीक्स का इस्तेमाल करती हैं और इसमें कोई हर्ज नहीं है। एक्ट्रेस ने शेयर किया था कि वह ऐंटी-एजिंग क्रीम्स ऐंड प्रॉडक्ट्स का यूज करती हैं और उम्र के निशान को रोकने वाली चीजों को अपने रूटीन में शामिल करती हैं। ये चीजें किसी को भी अच्छा दिखने में मदद कर सकती हैं।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : मां दुर्गा के पंडाल में गूंजे माता के जयकारे, जगराता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय हुए शामिल, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

Related posts:

error: Content is protected !!